चार जून को एक नहीं दो सरकारें बनेगी : जयराम ठाकुर

चार जून को एक नहीं दो सरकारें बनेगी : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज भाजपा त्रिदेव सम्मेलन में किया दावा, कहा, ये मात्र लोकसभा नहीं हिमाचल में नई सरकार चुनने का भी अवसर 

मुख्यमंत्री सुक्खू के कारण बनी ये परिस्थितियां, भाजपा को दोष देना बंद करें कांग्रेसी


सरकार बचाने के लिए विदेश भाग गए विधानसभा अध्यक्ष, इस्तीफे स्वीकार होने की राह देख रहे निर्दलीय विधायक

मंडी: हिमाचल की जनता आने वाले चार जून को एक नहीं दो सरकारें चुनने जा रही है। ये मात्र लोकसभा का चुनाव नहीं है। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जनता 14 महीनों की सरकार को चलता कर नई सरकार चुनेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जितना मर्जी जोर अपनी सरकार बचाने के लिए लगा लें लेकिन ये झूठी सरकार टिकने वाली नहीं है क्योंकि आज से ठीक एक माह पहले ही ये कांग्रेस सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। अपने गृह क्षेत्र सराज के थुनाग में आयोजित भाजपा त्रिदेव सम्मेलन में ये दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवम सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि ये मात्र लोकसभा नहीं हिमाचल में नई सरकार चुनने का भी अवसर है। राज्यसभा चुनाव के बाद आज मुख्यमंत्री सुक्खू के कारण ही ये परिस्थितियां बनी है क्योंकि उनके कामकाज के तौर तरीकों से न उनके अपने विधायक खुश हैं और न कांग्रेस संगठन। कांग्रेस के लोग ही उनके काम पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में भाजपा को दोष देना कांग्रेसी नेता बंद करें। 

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के कारण कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही चुनाव लडने से दूर भाग रही है। कह रही है कि काम न होने से कार्यकर्ता नाराज हैं। उनके कैबिनेट सहयोगी ही इस यारों की सरकार से परेशान हैं और रोते हुए कैबिनेट से बाहर भाग रहे हैं। अपने विधायकों को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है ताकि वे कहीं भाग न जाएं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद विधानसभा अध्यक्ष को इस पूरे मामले में तटस्थ रहना चाहिए था और ऐसी हम उम्मीद करते थे लेकिन अब तो हद हो गई है कि तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस सरकार के दमन से तंग आकर एक सप्ताह पहले इस्तीफा अपनी सदस्यता से दे दिया है लेकिन विस अध्यक्ष ने उसे स्वीकार नहीं किया है। अब पता चला है कि सरकार बचाने के लिए वे भी विदेश भाग गए हैं जबकि इधर इस्तीफे स्वीकार होने की निर्दलीय विधायक राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम न्यायालय में इस मामले को ले जा रहे हैं। लोकतंत्र में ऐसा करना सही नहीं है। विधायक अपनी इच्छा से सदस्यता छोड़ रहे हैं जब उन्हें लगा कि ये सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से मामले दर्ज कर प्रताड़ित करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। अब ये लड़ाई हम लड़कर ही जीतेंगे। 

 मोदी का प्रधानमंत्री बनना दीवार पर लिखी इबारत

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक दशक में हुए ऐतिहासिक कार्यों के आधार पर कह सकता हूं कि कोई ताकत ऐसी नहीं है जो नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोक सके क्योंकि ये दीवार पर लिखी हुई इबारत है। उन्होंने कहा कि सराज भाजपा के कार्यकर्ता समर्पण भाव के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने की क्षमता रखते हैं। मेरी गैर मौजूदगी में भी मेरे कार्यकर्ता साथी अपेक्षा से अधिक कार्य करके दिखाते हैं। मुझे विश्वास है कि सराज भाजपा का पूरा परिवार आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी की जीत के लिए अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर मंडल भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग