प्रीतिका ऑटोकास्ट में भरे जाएंगे 19 पद, साक्षात्कार 26 को

प्रीतिका ऑटोकास्ट में भरे जाएंगे 19 पद, साक्षात्कार 26 को


ऊना:   मैसर्ज प्रीतिका ऑटोकास्ट प्राइवेट लिमिटेड बाथड़ी में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कोर मेकर, डीइटी और जीइटी के 19 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 26 दिसम्बर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि जीइटी और डीइटी के 4 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल में डिग्री/डिप्लोमा के साथ-साथ एक से दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को 14 से 15 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। फिटर व इलैक्ट्रिशियन के पांच पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता फिटर और इलेक्ट्रिकल में आइटीआई और दो से तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थी को 13 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कोर मेकर के दस पदों के लिए 10वीं व 12वीं पास तथा एक से साल का अनुभव अनिवार्य है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी को 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।

अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित बायोडाटा की कॉपी अनुभव प्रमाण पत्र लेकर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 82192-30739 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग