शाहपुरकंडी में देह व्यापार का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

 शाहपुरकंडी में देह व्यापार का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार


पठानकोट : नरेंद्र निंदी /

शाहपुरकंडी पुलिस और सुजानपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिन्नी गोवा रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं और तीन युवक शामिल हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में बाहरी जिलों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद शाहपुरकंडी थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर और सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित टॉक ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

छापे के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पकड़ी गई महिलाएं तलाकशुदा हैं और रोपड़, पटियाला तथा अमृतसर की निवासी बताई गई हैं। युवक—साहिल आदम वाढव, शिव कुमार हल्ला और बलविंद्र हल्ला—आपस में रिश्तेदार हैं और रेस्टोरेंट में मौज-मस्ती के इरादे से आए थे।

पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट का संचालन बिक्की शर्मा नामक व्यक्ति कर रहा था, जो जम्मू-कश्मीर के बिलावर का निवासी है। उसने यह रेस्टोरेंट किराए पर लिया हुआ था। पुलिस को पूर्व में भी इस रेस्टोरेंट के संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

रेस्टोरेंट के मैनेजर और अन्य कर्मचारी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध इम्मोरल ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त