लव मैरिज पर युवती को हुआ पछतावा, गवांई अपनी जान, वीडियो में बयां की दास्तां

लव मैरिज पर युवती को हुआ पछतावा, गवांई अपनी जान, वीडियो में बयां की दास्तां 

 दिल्ली: लव मैरिज करने वाली युवती ने वीडियो बनाकर की आपबीती बयां, फिर की आत्महत्या — ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के आरोप 


नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय साधना ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार दोपहर सिद्धार्थ बस्ती स्थित घर में साधना का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। मामले की सूचना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।


घटना से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साधना रोते हुए कहती नजर आ रही है कि उसका पति योगेश और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता है। यह वीडियो अब सवालों के घेरे में आए ससुराल पक्ष के रवैये को उजागर करता प्रतीत हो रहा है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप:

मृतका की मां सुनीता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दो साल पहले प्रेम विवाह के बाद से ही साधना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी कभी भी ससुराल में सुकून से नहीं रह पाई। हर दिन उसे मारा-पीटा जाता था।"

जांच जारी, कानून के तहत होगी कार्रवाई:

पुलिस के अनुसार, डिफेंस कॉलोनी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने मृतका की मां और भाई के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट और पुलिस जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस का कहना है कि वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित किया गया है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग