तीन युवकों ने किशोरी के साथ किया गैंगरेप

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने  आया है। पीड़िता ने होश में आने पर बताया कि एक आरोपी पहचान का है, जबकि दो युवक अज्ञात हैं।

पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ित किशोरी का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।



किशोरी के पिता गांव के पास ही पोखरे में मछली की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान उनकी 16 वर्षीय बेटी गायब हो गई। मां बाप उसकी तलाश करने लगे। देर रात 11 बजे वह घर से 200 मीटर दूर अचेत हालत में मिली।

वह निर्वस्त्र थी और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था. परिजन उसे घर ले कर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सीओ फूलपुर के साथ ही दीदारगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। किशोरी से दुष्कर्म की जानकारी होते ही ग्रामीण एसपी चिराग जैन भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को होश आया। उसने आरोपी की पहचान सूरज राजभर के रूप में की, जबकि उसके साथ रहे दो अन्य युवकों को पहचानने से मना कर दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज जारी है। इस मामले में एसपी ग्रामीण ने बताया कि सूरज राजभर सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूरज की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त