चार साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को दी महंगाई और शून्य विकास, मोदी सरकार दे रही विकास को गति : विश्व चक्षु

 चार साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को दी महंगाई और शून्य विकास, मोदी सरकार दे रही विकास को गति : विश्व चक्षु

भाजपा मीडिया सह-प्रभारी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—महंगाई, टैक्स और जनता पर बोझ बढ़ाने के अलावा सरकार ने कुछ नहीं किया


धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं किया, जबकि जनता को महंगाई, टैक्स और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल हिमाचल के इतिहास में निराशाजनक और महंगाई से भरे दौर के रूप में याद किया जाएगा।

धर्मशाला से जारी बयान में विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए चार साल हो गए हैं, लेकिन प्रदेश में विकास की गति ठहर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई चीजों और सेवाओं को महंगा कर दिया है। डिपुओं में मिलने वाला राशन, सीमेंट, बिजली, एचआरटीसी किराया और स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी के साथ सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलने वाली पर्ची पर भी शुल्क वसूला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली और सस्ते राशन जैसे वादों के साथ सत्ता में आई कांग्रेस सरकार आज हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। विश्व चक्षु ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, कर्मचारी, विद्यार्थी और आम परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

भाजपा नेता ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को कई बड़ी विकास परियोजनाओं और योजनाओं की सौगात मिली है। इनमें एम्स बिलासपुर, अटल टनल रोहतांग, वंदे भारत ट्रेन, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और हजारों करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से प्रदेश के अनेक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

विश्व चक्षु ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हिमकेयर, सहारा, शगुन योजना, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, गृहिणी सुविधा योजना और बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनहित में योजनाएं लागू कीं, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार योजनाओं के लाभ पर भी आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्ज लेने और महंगाई बढ़ाने के जरिए अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। विश्व चक्षु ने दावा किया कि प्रदेश की जनता आने वाले चुनावों में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यकाल का जवाब देगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत