ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे,दो महिला समेत पांच लोगों की मौत

ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे,दो महिला समेत पांच लोगों की मौत


यह दर्दनाक हादसा यूपी के फतेहपुर स्थित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास सोमवार को हुआ पैगंबरपुर बकरी गांव निवासी दयाशंकर (70) के रिश्तेदार के रामपाल की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दयाशंकर अपनी पत्नी बृजरानी (65), भाई गोरेलाल (60) व परिवार की सुदमिया (55) पत्नी शिवशंकर को लेकर हुसैनगंज थाने के 12 मील जमरावां निवासी प्रमोद यादव (35) कार चालक के साथ जा रहे थे कि बेरागढ़ीवा के समीप ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिस कारण से 2 महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में