केंद्रीय जल आयोग से लंबित परियोजनाओं को धनराशि जारी करने का आग्रह

 केंद्रीय जल आयोग से लंबित परियोजनाओं को धनराशि जारी करने का आग्रह

 


विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष से की भेंट

 विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय जल आयोग से लम्बित परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा से भेंट की और अपने विधानसभा क्षेत्र तथा राज्य के जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया और बारिश के कारण राज्य को हुए नुकसान से भी अवगत करवाया।

   उन्होंने केंद्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता पद्मा दोरजे से भी भेंट की और केंद्रीय जल और ऊर्जा शोध स्टेशन पुणे से चम्बी गज और खौली खड्ड के तटीयकरण के लिए गणितीय मॉडल अध्ययन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके उपरान्त रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय जल आयोग को सौंपी जाएगी।

   उन्होंने शाहपुर के चंगर क्षेत्र हारचकियां लपियाणा मनेयी और इसके आसपास के क्षेत्र के लिए उठाऊ सिंचाई योजना प्रदान करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का भी आग्रह किया। उन्होंने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के छूटे हुए पल्म क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,