जिला कैंडर से राज्य कैंडर किए जाने के प्रस्ताव का विरोध आरंभ हुआ

जिला कैंडर से राज्य कैंडर किए जाने के प्रस्ताव का विरोध आरंभ हुआ 


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /   राजस्व विभाग में उपायुक्त कार्यालय स्तर पर नियुक्त लिपिक सहित अन्य स्टाफ़ को जिला कैडर से राज्य कैडर किए जाने के प्रस्ताव का विरोध आरंभ हो गया है। इसको लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ चम्बा के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष प्रवीण मैहता की अगुवाई में उपायुक्त अपूर्व देवगन के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि राजस्व मंत्री, मुख्य सचिव और प्रधान सचिव को भी भेजी गई है। मैहता ने कहा कि राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी राजस्व से संबंधित किए जाने वाले कार्यो, भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं भाषिक आदि परिस्थितियों से भली-भांति परिचित होते हैं, जो कि राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में जिला स्तर पर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के लिपिक व अन्य स्टाफ की नियुक्ति जिला केडर के स्तर पर की जाती है। इनकी नियुक्ति, स्थानांतरण व वरिष्ठता की सूची एवं पदोन्नति भी उपायुक्त कार्यालय स्तर पर की जाती है। यदि उपायुक्त कार्यालय में जिला कैडर के स्थान पर राज्य कैडर किया जाता है तो प्रत्येक जिले के कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची प्रभावित होगी, जिसका प्रभाव उनकी पदोन्नति पर भी पड़ेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से इस प्रस्ताव को रद्द करे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,