इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों ने सीखा सेमीकंडक्टर मिशन

 इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों ने सीखा सेमीकंडक्टर मिशन


सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी एवं अन्वेषण पर अध्ययन को लेकर हिमाचल के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के 20 से अधिक शिक्षकों का एक दल 22 से 26 अगस्त तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और रोपड़ के प्रवास पर रहा । इस प्रवास में उन्हें सेमीकंडक्टर मिशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों से सीखने का अवसर मिला । यह जानकारी निदेशक, तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल ने दी ।

     उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तकनीकी नवाचार और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में विशेषज्ञता को लेकर फोकस कर रही है । इसी दृष्टि से यह विशेष दल अध्ययन के लिए भेजा गया था । उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा के सचिव अभिषेक जैन ने इस दल को रवाना किया था । श्री जैन का इस पर बल है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से ज्ञानार्जन का अवसर मिले ।

अध्ययन यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर अनुसंधान, डिजाइन प्रक्रियाओं और सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी की विभिन्न क्षेत्रों में एकीकरण पर केंद्रित चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिला । यह विमर्श भारत के मिशन में मजबूती से एक स्वर्णिम सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी स्थापित करने में सहायक होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,