भाजपा मण्डल जयसिंहपुर की द्वितीय बैठक हुई संपन्न

भाजपा मण्डल जयसिंहपुर की द्वितीय बैठक हुई संपन्न


( पालमपुर ब्यूरो/जयसिंहपुर : केवल कृष्ण शर्मा )

भाजपा मंडल जयसिंहपुर की बैठक आज पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह जयसिंहपुर में मंडल अध्यक्ष दविंद्र राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रवि धीमान के साथ ब्लॉक समिति के अध्यक्ष कुलवंत राणा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महिंद्र डढ़बाल, राम रत्न शर्मा, विनोद शर्मा, मण्डल महामंत्री स्वरूप डोगरा व राजेश सुग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा मंडल के पदाधिकारी,कार्यकारणी सदस्य एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई जिसमें विभिन्न प्रभारियों की नियुक्ति की गई। "मेरी माटी मेरा देश" अभियान प्रभारी देवेंद्र राणा मण्डल अध्यक्ष, वोटर लिस्ट निरीक्षण कार्यक्रम बिहारी लाल शुक्ला, शहीदों की शिला पट्टिका कार्यक्रम प्रदीप सरियाल, मन की बात कार्यक्रम राजेश कुमार सुग्गा, अमृत वाटिका कार्यक्रम अजय पठानिया, सोशल मीडिया प्रचार कार्यक्रम विनीत भारती, हर घर अमृत कलश मिट्टी संग्रह कार्यक्रम नवीन चन्द कटोच, सरल ऐप कार्यक्रम स्वरूप डोगरा को दायित्व सौंपे गए। मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए सभी कार्यकर्ता एक समान हैं, कोई छोटे बड़े का भेदभाव नहीं है। मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा तथा किसी का मान सम्मान कम नहीं होने दूंगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन