मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत सिरमौर में 64 आवेदनों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति-सुमित खिमटा

 मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत सिरमौर में 64 आवेदनों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति-सुमित खिमटा

 


उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत सिरमौर जिला में 9.5 करोड़ रुपये केे पंूजी निवेश के करीब 64 आवेदनों को जिला समिति द्वारा सैद्धांतिक अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के पात्र बेरोजगार युवक एवं युवतियों को अपना कारोबार आरम्भ करने के लिए बैंको द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है।

  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा गत शुक्रवार को नाहन में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की 2023-24 की पहली जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

  उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समिति के समक्ष कुल 94 आवेदन अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किये गए जिन पर विस्तृत चर्चा के उपरांत 64 आवेदनों को सैद्धांतिक अनुमति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों को जिला स्तरीय समिति ने अनुमोदित किया है वे मामले ऋण हेतु विभिन्न बैंकों को प्रेषित किये जायेंगे।

  महा-प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, सिरमौर साक्षी सत्ती ने बैठक में अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना को अगस्त 2023 से पुनः क्रियान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाने के लिए जिला के पात्र लोगों को आगे आना चाहिए।

बैठक में उप निदेशक पशुपालन डा. नीरू शबनम, उप निदेशक उद्यान डा. सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य आईटीआई नाहन अशरफ अली, खादी बोर्ड के प्रतिनिधि नीरज चौहान, एलडीएम यूकोबैंक राजीव अरोड़ा के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों और विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,