एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में उपायुक्त ने किया पंदोआ का दौरा

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में उपायुक्त ने किया पंदोआ का दौरा


उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज शिमला ग्रामीण के अंतर्गत पंदोआ में अगले माह 16 सितंबर 2023 से होने वाली प्रस्तावित एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का दौरा किया और सतलुज नदी में होने वाली इस चैंपियनशिप के संदर्भ में व्यवहार्यता को जांचा।

उपायुक्त ने कहा कि आज पंदोआ में प्रस्तावित एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में आयोजन स्थल का दौरा किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य साइट की जांच करना था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की भारी बारिश के कारण साइट को किसी प्रकार की क्षति न हुई हो।

उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को चैंपियनशिप के संदर्भ में साइट को विकसित करने के निर्देश दिए ताकि होने वाली एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन हो सके।

इस अवसर पर एसडीएम शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, तहसीलदार सहित जल शक्ति, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,