पर्यावरण और वसुधा आपस में भाई बहन : अतिरिक्त उपायुक्त

 पर्यावरण और वसुधा आपस में भाई बहन : अतिरिक्त उपायुक्त

अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत भवन में हस्तनिर्मित राखी एवं उत्पाद बिक्री केंद्र का किया शुभारंभ

शिमला


अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज पंचायत भवन शिमला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हस्तनिर्मित राखी एवं उत्पाद बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण और वसुधा आपस में भाई बहन की तरह हैं तथा यहां पर महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल से भी यही संदेश दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रक्षा बंधन त्योहार के मद्देनजर हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर पर्यावरण अनुकूल संदेश प्रेषित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा यह एक अत्यंत सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण हमारे समक्ष है कि किस तरह से महिलाएं एकत्रित होकर व्यवसायिक उत्पादों को तैयार कर रही है।

अभिषेक वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, ऋण, वित्तीय सहायता, पैकेजिंग एवं एक अच्छा मार्केटिंग प्लेटफार्म जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है ताकि ग्रामीण आजीविका को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त महिलाओं का यह प्रयास वोकल फॉर लोकल एवं मेड इन इंडिया को भी प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा क ि रखी के इस पर्व पर ग्राहकों को इन स्टॉल पर आवश्यक रूप से खरीदारी करनी चाहिए ताकि इन महिलाओं का मनोबल बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने लगाए गए स्टॉल में जाकर तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन भी किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अतिरिक्त उपायुक्त को राखियां भी बांधी।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए कीर्ति चंदेल, महिला विकास अधिकारी साधना चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रुचि ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित