पारिवारिक व सामाजिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करता है रक्षाबंधन-हर्षवर्धन चौहान

 पारिवारिक व सामाजिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करता है रक्षाबंधन-हर्षवर्धन चौहान  


जिलावासियों को दी रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं

उद्योग, आयुष व संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्यौहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। इस दिन बहनें अपने भाई के दायें हाथ पर राखी बांधकर उसके माथे पर तिलक करती हैं और भाई की दीर्घायु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। यह त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते हो पूरा आदर और सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने कहा रक्षाबंधन आत्मीयता और स्नेह के बंधन से रिश्तों को मजबूती प्रदान करने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता का भी द्योतक है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भी एकसूत्रता के तौर पर इस पर्व की भूमिका है।

हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला के लोगों को रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए कामना की है कि बहन की उम्मीद और भाई की पवित्र भावनाओं पर आधारित यह त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,