लोक निर्माण मंत्री ने शिमला शहर की अवरुद्ध सड़कों का लिया जायजा

 लोक निर्माण मंत्री ने शिमला शहर की अवरुद्ध सड़कों का लिया जायजा


अधिकारीयों को अवरुद्ध सड़कों को जल्द बहाल करने के दिए निर्देश 

शिमला

लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शिमला शहर का दौरा किया और भारी बरसात से हुए नुकसान तथा अवरुद्ध हुई सड़कों का जायजा लिया। 

उन्होंने सचिवालय से लेकर संजौली, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल होते हुए विभिन्न जगहों का भी निरिक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को तुरंत सभी सड़कों को खोलने और सुचारु बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य के दौरान पूरी एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान न हो। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है और जिला प्रशासन भी इसी दिशा में सक्रियता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन भारी बरसात की आशंका जताई जा रही है इसलिए लोग बहुत आवश्यक होने पर ही अपने घर से बाहर निकले।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,