ट्रक सवारियों से भरी जीप पर पलटा, अब तक 7 की मौत,कई गम्भीर रुप से घायल

ट्रक सवारियों से भरी जीप पर पलटा, अब तक 7 की मौत,कई गम्भीर रुप से घायल 


हादसा राजस्थान के मंडावर थाना इलाके में उस समय हुआ जब कोल्ड ड्रिंक से भरा हुआ एक ट्रक अलवर की तरफ जा रहा था और विरासन मोड़ के नजदीक एक सवारी जीप अलवर से महुआ की तरफ आ रही थी। पहले तो ट्रक और जीप में मामूली टक्कर हुई, लेकिन इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक उसी जीप पर पलट गया । घायलों को महुआ और नजदीक के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

मंडावर पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि जैसे ही ट्रक नजदीक से गुजर रही जीप पर पलटा जीप पिचक गई। जीप में लोग फंस गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया । जीप के कई हिस्सों को काटा गया, तब जाकर लोगों को बाहर निकाला जा सका । बहरहाल 2 लोगों की पहचान हो सकी है। दोनों मंडावर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं । उनमें एक का नाम रमेश है और दूसरे का नाम मुकेश है ।

अस्पताल पहुंचाने से पहले तक 7 लोगों की जान जा चुकी थी । कई लाशें जीप में फंसी थी। कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। फिलहाल मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है । हादसा इतना भयानक था कि क्रेन और जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर जीप से लोगों को बाहर निकाला ।

हाईवे से गुजर रहे कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उठाकर ले गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,