विडियो कांफ्रेंसिंग से आईटीआई छात्रों को अग्निवीर बनने की दी जानकारी

 विडियो कांफ्रेंसिंग से आईटीआई छात्रों को अग्निवीर बनने की दी जानकारी


अग्निवीर भर्ती के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट युवा भी कर सकते हैं आवेदन ।

भर्ती निदेशक कर्नल डी.एस. सामंत ने बताया कि इस बार की अग्निवीर भर्ती में एक अहम बदलाव किया गया है। अग्निवीर भर्ती में 2023 के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट युवा भी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उन्होंने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईटीआई के विद्यार्थियों को दी। तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुन्दरनगर के क्षेत्राधिकार में आने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी इस विडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे। तकनीकी निदेशालय में आयोजित की गयी विडियो कांफ्रेंसिंग में कर्नल डी.एस.सामंत ने आईटीआई के विद्यार्थियों को अग्निपथ स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नौकरी के साथ-साथ देश की सेवा करने के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए योग्यता मापदंड में बदलाव किया है। आईटीआई सर्टिफिकेट टेक्निकल ब्रांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती निदेशक ने नई भर्ती प्रक्रिया, आईटीआई छात्रों के लिए योग्यता, महिलाओं के लिए इसमें अवसर, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बारे और तकनीकी रूप योग्य उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती में लाभ बारे जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,