एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार की समीक्षा बैठक आयोजित

 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार की समीक्षा बैठक आयोजित


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में नए प्रवेश तथा विद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के दृष्टिगत उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय में नए सत्र में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 60-60 छात्र/छात्राओं की सीटों को भरे जाने के लिए 10 सितम्बर, 2023 को परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सभी सी.सी.टी.वी कैमरों की जांच कर ली जाए कि वे सभी चालू हालत में है। विद्यालय में चल रहे चार दीवारी खेल मैदान तथा सम्पर्क सड़क के कार्य को इस सत्र के अंत तक संबंधित विभागों को पूर्ण करने के आदेश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण को निर्देश दिए कि सम्पर्क मार्ग में जल निकासी का कार्य सुचारू रूप से हो। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह निचार में 11 व 12 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन को निर्देश दिए कि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र व छात्राओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने का भी पूर्ण अवसर प्रदान किया जाए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण ने बैठक का संचालन किया तथा विद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट, एसडीएम भावानगर बिमला वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़