राजकीय महाविद्यालय रे में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय रे में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर ) राजकीय महाविद्यालय रे में आज दिनांक 26/08/2023 को गाइडेंस काउंसिलिंग एवम प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. सुरजीत कुमार के निर्देशन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, सह-आचार्य पद से पदोन्नति प्राप्त कर नवनियुक्त प्राचार्या श्रीमती नीरू ठाकुर ने की व विद्यार्थियों को आकादमिक के साथ - साथ पठ्येतर कार्यक्रमों में भाग लेने से व्यक्तित्व विकास में होने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की। 

सभा के दौरान भारत व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों के सम्बन्ध के बारे मे अवगत करवाया गया। इस कार्यक्रम में समाज विज्ञान परिषद के समन्वयक प्रो.विशाल ने आज के दिन के राजनीतिक , प्रो.संभ्रात ने ऐतिहासिक व महिला शिकायत निवारण समिति की समन्वयक प्रो.ज्योति ने नारीवादी दृष्टिकोण से बताया कि आज के दिन सन् 1920 में संयुक्त राज्य अमेरीका ने अपने संविधान में 19वां संशोधन कर महिलाओं को मताधिकार प्रदान किया जो स्त्री अधिकारों एवम लैंगिक समानता आन्दोलन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हुआ है।

महाविद्यालय की साहित्यिक परिषद व नठ गठित एन एस एस इकाई की समन्वयक प्रो. स्नेहदीप मिश्रा ने संत मदर टेरेसा के जन्मदिन दिवस पर स्वयंसेवकों को निस्वार्थ भाव से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की शपथ दिलाई। 

सभा की समाप्ति राष्ट्रीय गान से की गई। इस कार्यक्रम में श्री सुभाष ( सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष) व श्री बोधराज (कार्यालय लिपिक) भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन