शाहपुर में गृह कर में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट देने पर बनी सहमति

शाहपुर में गृह कर में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट देने पर बनी सहमति 


नगर पंचायत की साधारण बैठक आयोजित

धर्मशाला नगर पंचायत शाहपुर की साधारण बैठक में गृह कर पर एक बर्ष की अतिरिक्त छूट देने संबंधित प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के अनुसार वित्तीय वर्ष 22-23 को भी कर मुक्त कर दिया गया व आगामी कर का निर्धारण पुनः हाउस की बैठक में लोकमत के अनुसार निर्णय लिया जाना प्रस्तावित किया गया है। जिन लोगों द्वारा नगर पंचायत के पास पहले ही गृह कर जमा करवा दिया गया है उनके गृह कर आगामी वर्षों में समायोजित किया जायेगा व नियमानुसार उन्हें विशेष छूट भी एडवांस टैक्स जमा करवाने पर दिए जाने संबंधी पार्षदों की सहमति बनी। यह जानकारी नगर पंचायत की अध्यक्ष उषा शर्मा ने देते हुए बताया कि बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और लोकहित में कई प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि बेसहारा पशुओं के लिए गऊ अभ्यारण विकसित करने पर सभी पार्षदों की सहमति बनी। इस संबंध में एक योजना बनाकर विधायक शाहपुर द्वारा सरकार से विशेष अनुदान व अनुमति लेने की सहमति सभी पार्षदों में बनी।

वही पठानकोट मनाली फोरलेन परियोजना के कारण शाहपुर नगर पंचायत के अंतर्गत भूमिहीन हो रहे परिवारों की पहचान कर सरकार से उन्हें तुरंत भूमि आवंटित करवाने संबंधी प्रस्ताव पर भी नगर पंचायत में पारित किया गया। उपाध्यक्ष विजय गुलरिया के विशेष अनुरोध पर वार्ड नंबर 7 में श्मशान घाट के लिए पुल व पार्क बनाने पर भी सहमति बनी। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की प्राथमिकताएं निर्धारित करते हुए करवाए जाने वाले कार्यों की सूची सचिव नगर पंचायत को सौंपी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,