ज्वाली भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज ने किया कार्यकारिणी विस्तार

ज्वाली भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज ने किया कार्यकारिणी विस्तार


 (नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा ) ज्वाली भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज अत्री ने रविवार को कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। धीरज अत्री ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सहित पत्रकारों रूबरू होकर बताया कि ज्वाली से पार्टी प्रत्याशी रहे  व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सलाह मशविरा करने के बाद मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें त्रिलोक मेहरा (नगरोटा सूरियां), छज्जू राम (कुठेड़), गुरमीत कौर (चलवाड़ा) व जगदीप सिंह (हार) को उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ रजिंदर सिंह (मावा) व एचएस मस्ताना (भरमाड़) को महामंत्री की कमान सौंपी गई। इसी तरह सरिता देवी (चलवाड़ा), सुलक्षण शर्मा (ज्वाली), अंजना देवी (सिरमणी, कोटला), ईशा चौधरी (मैरा) व देविंदर धीमान (ढसोली) को सचिव नियुक्त किया गया। जगरूप जरयाल (पलौहड़ा) कार्यालय सचिव, वरिंदर गुलेरिया (ताहलियाँ) कोषाध्यक्ष, अंशुल शर्मा (सुकनाड़ा) आईटीसेल, जोगिंदरपाल (पलौहड़ा) सोशल मीडिया संयोजक, रणजीत सिंह (रजोल) मीडिया प्रभारी, राजेश्वर हैप्पी (कहरियाँ) सह मीडिया प्रभारी व सलोचना धीमान, निर्मल देवी, कुसुम शर्मा, निशा चौधरी, सुमन पगरोत्रा, रीना ठाकुर, आशा देवी, अनु शर्मा, कांता चौधरी, सीमा दुग्गल, सुमन धीमान, अश्विनी गुलेरिया, सुशील भंडारी, बलबीर पठानिया, मदन चौधरी, बलबान ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, कैप्टन रक्षपाल, राजेश कनौजिया, कैप्टन तिलक राज, रजिंदर गुलेरिया, दर्शन सिंह, सरवन कुमार, राजीव शक्ति, देव राज, सहदेव सिंह, जनक गुलेरिया, रविन्द्र इंदी, प्रेम कुमार, कुलतार धीमान व राकेश धीमान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष धीरज अत्री ने कहा कि कार्यकारिणी गठन में पूरी तरह संतुलन बैठाया गया है और जो कार्यकर्ता रह गए हैं उन्हें मण्डल मोर्चों व प्रकोष्ठों के गठन में एडजस्ट किया जाएगा। इससे पहले नव नियुक्त कार्यकारिणी ने मण्डल अध्यक्ष धीरज अत्री हिमाचल में आपदा से प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और चम्बा त्रासदी में दुर्घटनाग्रस्त पुलिस जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,