शाहपुर में सीवरेज का सीएम से करवाएंगे शिलान्यास: पठानिया

 शाहपुर में सीवरेज का सीएम से करवाएंगे शिलान्यास: पठानिया


विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं

 शाहपुर में सीवरेज योजना का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु से शीघ्र शिलान्यास करवाया जाएगा ताकि शाहपुर नगर पंचायत को साफ तथा स्वच्छ बनाया जा सके। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर के वार्ड नं चार में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि सीवरेज योजना के कार्यान्वयन को लेकर शाहपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधियों तथा जल शक्ति विभाग के साथ आवश्यक बैठक भी आयोजित की जाएगी ताकि सीवरेज का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

 उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा शाहपुर को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में नौ माह के कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की कई सौंगातें प्रदान की गई हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है तथा आम जनमानस को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने सूबेदार उत्तम सिंह के रास्ते की समस्या के बारे राजस्व विभाग के अधिकारियों को तुरंत जमीन की पैमाइश करने के आदेश दिए गए हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा नगर पंचायत अध्यक्ष उषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद आजाद सिंह, शुभम ठाकुर, निशा शर्मा, मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल संजीव उपाध्याय पुष्पा जरियाल जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, किरण कांटा सरिता देवी पंचायत समिति सदस्य श्रीमती आशा देवी, नरेश ठाकुर यू लाइक ट्रेलर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रश्मि चौधरी, अनिल शर्मा, केवल कुमार, बिंदा ठाकुर, अमर सिंह चंबियाल कुलदीप ,चंबियाल, विनोद चंबियाल, संजीव चंबियल उप प्रधान क्यारी करतार सिंह इंद्र मोहन चंबियाल सहित जल शक्ति विभाग से रज्जाक मोहम्मद, विद्युत विभाग एसडीओ विक्रम शर्मा लोक निर्माण विभाग एसडीओ विपुल पुंज डॉ अरविंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित