सीएम के निर्देश पर दूसरे दिन भी जारी रही राहत की उड़ान

 सीएम के निर्देश पर दूसरे दिन भी जारी रही राहत की उड़ान

मंडी के आपदा प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई राशन-दवाइयों की खेप


मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर मंडी जिले में लगातार दूसरे दिन राहत की उड़ान जारी रही। शुक्रवार को भी वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्रों में राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री और दवाइयों की खेप पहुंचाने का सिलसिला चला। इसमें जिले के बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई।

डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से लोगों को मदद पहुंचाई जाए। इसे लेकर लगातार दूसरे दिन वायुसेना की मदद से बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के करथाच, कशौड़, ओड़धार और भाटकीधार क्षेत्रों में राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई।

बता दें, 22 और 23 को हुई भीषण बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण के बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के दूरदराज क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी। वहां रास्ते ध्वस्त होने के कारण आवागमन में दिक्कत आई है। ऐसे में वहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन और अन्य आवश्यक सामग्री भेजने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने वीरवार को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से इन क्षेत्रों में राहत सामग्री की खेप पहुंचाई थी ।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर की एक उड़ान में करीब 1350 किलो सामग्री भेजी जा रही है। इसमें खाद्य सामग्री की 15-15 किलो की किटें, दवाइयों के बक्से, तिरपाल, कंबल समेत अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई गई है। खाद्य सामग्री की प्रत्येक किट में आटा, चावल, 2 दालें, तेल, नमक, हल्दी तथा अन्य किचन मसाले हैं।

*लोगों ने सीएम का जताया आभार*

वहीं, हेलीकॉप्टर से मदद भेजने के लिए प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने सीएम का आभार जताया है। उन्होंने मुश्किल की घड़ी में पूरी मजबूती से साथ खड़े रहने और हर तरह से सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की संवेदनशीलता और लोक हितकारी शासन व्यवस्था की प्रशंसा की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,