चंबा पं जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में फोन चोरी के आरोप में व्यक्ति को किया पुलिस के हवाले

चंबा पं जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में फोन चोरी के आरोप में व्यक्ति को किया पुलिस के हवाले 


( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) पं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने रविवार सवेरे एक बाहरी व्यक्ति को मरीज के तीमारदार के कथित मोबाइल फोन चोरी के आरोप में धर दबोचा। सुरक्षा कर्मियों की पूछताछ में व्यक्ति मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में प्रवेश को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस टीम व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। हालांकि व्यक्ति पुलिस की पूछताछ में मोबाइल चोरी की बात से इंकार कर रहा है।

रविवार सवेरे मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में अचानक एक तीमारदार ने मोबाइल फोन चुराने का एक व्यक्ति पर आरोप लगा डाला। इस पर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने हरकत में आते हुए व्यक्ति को पकड लिया। सुरक्षा कर्मियों की पूछताछ के दौरान व्यक्ति अस्पताल में कभी चिकित्सक से मिलने तो कभी मरीज के दाखिल होने की बात कहने लगा। सुरक्षा कर्मियों को व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,