सीपीएस वन, उर्जा, पर्यटन व परिवहन व अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुन्दर सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय कमेटी की बैठक अयोजित की गई।

  सीपीएस वन, उर्जा, पर्यटन व परिवहन व अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुन्दर सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय कमेटी की बैठक अयोजित की गई।


सीपीएस वन, उर्जा, पर्यटन व परिवहन व अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुन्दर सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय कमेटी की बैठक अयोजित की गई।

इन्होंने कहा कि इस वर्ष का कुल्लू का दशहरा 24 अक्टूबर से पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसे पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्सव के रुप में मनाया जाएगा।

सांस्कृतिक दलो ने सैद्धान्तिक रूप से भाग लेंने की मंजूरी दी हैं। इन्होंने कहा कि इसमें रूस, कजाकिस्तान,इज़राइल, सोमनिया, फीजी, कुवैत, क्यूबा, साऊथ सूडान, घाना,इथोपिया, जाम्बिया पनामा, तजाकिस्तान, ताईवान, मलेशिया आदि देशों के अतिरिक्त भारतीय सांसकृतिक परिषद् ,प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकेंद्र के अतिरिक्त एक मंच प्रदर्शनी मैदान में भी लगाया जाएगा जहां पर दिन में 2:30 बजे से 5 पांच बजे तक कलाकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उत्सव में आने वाले देवी देवताओं तथा देवलुओं के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जायेगी।

उन्होने कहा कि दशहरे में बाहर से आने वाले व्यापारियों की पूर्व जांच के पश्चात पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। मेले के दौरान यहां भिखारियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा जिसकी जिम्मेवारी नगर परिषद् निभायेगी।

इसमें ग्रामीण खेल उत्सव का भी आयेजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताऐं अयोजित की जाएंगी इसके आयोजन की जिम्मेवारी ज़िला परिषद् तथा खेल विभाग पर रहेगी।


 महल्ले के दूसरे दिन एक भव्य सांस्कृतिक परेड का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिकदलों के अलावा प्रदेश तथा ज़िले के प्रमुख सांस्कृतिकदल भाग लेंगे। मेले मे आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पिरड़ी से हर दस मिनट के अन्तराल पर शटल बस सेवा आरम्भ की जायेगी। पिरड़ी तथा सरवरी में निजी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी।

उन्होंने कानून - व्यवस्था, पेयजल, साफ़ सफ़ाई , बिजली, आदि से संबंधित व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए।

बैठक की कार्यवाही का संचालन उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, ज़िला परिषद् अध्यक्ष पंकज परमार, 

रघुनाथ प्रतिनिधि दानवेंद्र सिंह, कारदार संघ के अध्यक्ष लोत राम, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर