उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां जिला रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई।

 उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां जिला रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने बैठक में लिए गये निर्णय को अमलीजामा पहनाने पहनाने के निर्देश दिये। ताकि पात्र लाभान्वित हो सके। 


उपायुक्त ने बताया कि इरका भुंतर में नई ओपीडी भवन निमार्ण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है जिसके लिए दो मंजिला भवन बनाने का प्राक्कलन बनाया गया है जिसमें एक रिक्रिएशनल गतिविधि हॉल का भी निर्माण किया जाएगा साथ ही नए रेडक्रॉस भवन निमार्ण के भी टेंडर हो गए हैं, उक्त दोनों भवनों के निर्माण का कार्य शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा।

बैठक में में वर्ष 2023-24 की अंकेक्षित बैलेंस शीट तथा वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त विभिन्न रोगियों को समय समय ऑपरेशन के लिए

प्रदान की गई 1.70 लाख रुपए की सहायता राशी को भी मंजूरी दी गई।

इसके अतिरिक्त बाढ़ में हाल में ही आई आपदा से राहत स्वरूप विभिन्न कार्यों के लिए प्रदान की गई 72 लाख 75 हजार रुपए की राशि को भी मंजूरी प्रदान की गई ।

उपायुक्त ने बताया कि आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को तुरंत राहत के रूप में जिला रेडक्रॉस द्वारा

3601 तिरपाल, 50 गद्दे, 300 पानी की बोतलें प्रदान की गई थीं।

इसके अतिरिक्त राज्य रेड क्रॉस की ओर से भी तिरपाल, कम्बल, बाल्टियां, किचन सेट, हाइजीन किट, फैमिली टेंट इत्यादि वितरित किए गए।

उपायुक्त ने बताया कि अभी तक विभिन्न गैर सरकारी संगठनों सहित रेड क्रॉस के माध्यम से कुल 10 हज़ार तिरपाल वितरित किए गए हैं।

इन्होंने कहा कि भविष्य में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच एवं दिव्यांग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में गैर सरकारी सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि स्वास्थ्य जांच शिविर जिले के विभिन्न हिस्सों में भी लगाई जाए ताकि स्थानीय लोग विशेषकर वरिष्ठ नागरिक इससे लाभान्वित हो सके।

बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने किया । 

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नागराज पवार, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव वीके मोदगिल, मेडिकल अधीक्षक नरेश चारु, जिला कार्यक्रम अधिकारी पद्म शर्मा, गैर सरकारी सदस्य शालीनी नेगी, वेद राम ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर