इन्दौरा में 7 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या,मां व आशिक देवर को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

इन्दौरा में 7 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या,मां व आशिक देवर  को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा 


पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत वर्ष 2019 में पुलिस थाना इन्दौरा में एक 7 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया था जिस पर पुलिस थाना इन्दौरा में विभिन्न धाराओं 302, 201,34 के मामला दर्ज किया गया था

आपको बताते चलें कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए 24 घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया था। इस मामले में एक कलयुगी मां ने मां के पवित्र शब्द को कलंकित करते हुए अपने आशिक देवर के साथ मिलकर अपने 7 साल के बेटे विनय को मौत के घाट उतार कर उसके शव को झाड़ियों में छुपा दिया था।   

पुलिस ने जाँच के दौरान इस मामले में शीघ्र कारवाई करते हुए बच्चे की मां व देवर को हिरासत में लेकर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था।

 जिस पर माननीय अदालत अतिरिक्त सत्र न्यायलय नूरपुर द्वारा   28.08.23 को दोनों नामांकित आरोपियों सेवा कुमार व पूना देवी को दोषी करार करते हुए उपरोक्त दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास व एक-एक लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,