उपायुक्त ने स्वयं मौके पर जाकर अवरुद्ध मार्गों को खुलवाया

 उपायुक्त ने स्वयं मौके पर जाकर अवरुद्ध मार्गों को खुलवाया

शिमला शहर में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

शिमला


उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज शिमला शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर अवरुद्ध मार्गों को खुलवाया और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

आदित्य नेगी ने शिमला शहर के कनलोग, बीसीएस एवं अन्य क्षेत्रों में हुए भारी बारिश से भूस्खलन का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

उपायुक्त ने बताया कि भारी बारिश एवं आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हर छोटी बड़ी घटना पर तुरंत कार्यवाई की जा रही ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश की चेतावनी के चलते वह अति आवशयक होने पर ही घरों से बाहर आएं। इसके अतिरिक्त किसी भी आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।

इस अवसर पर उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, तहसीलदार एच.एल गेजटा, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम शिमला के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक