जिला वन अधिकार अधिनियम की मासिक बैठक का आयोजन, एडीसी ने की अध्यक्षता

 जिला वन अधिकार अधिनियम की मासिक बैठक का आयोजन, एडीसी ने की अध्यक्षता

बैठक में 155 एफसीए मामलों पर की गई विस्तृत चर्चा

लंबित मामलों का करे समयबद्ध निपटारा: अतिरिक्त उपायुक्त


शिमला

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन अधिकार अधिनियम समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वन अधिकार अधिनियम (एफसीए) से संबंधित लगभग 155 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में एफसीए संबंधित अधिकतर मामले यूजर एजेंसी के स्तर पर लंबित पड़े हुए है। उन्होंने यूजर एजेंसी और विभागों को लंबित एफसीए मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एफसीए से संबंधित मामले अगर वापस या रद्द किए जाने हैं, तो उन मामलों पर समयबद्ध उचित कार्यवाही की जाए ताकि मामले लंबित न पड़े रहे।

उन्होंने कहा कि यदि एफसीए से संबंधित मामले 60 दिन से अधिक तक लंबित पड़े हुए है तो उन मामलों में वनमंडलाधिकारी को रद्द करने शक्तियां प्रदान है। इस संदर्भ में उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं यूजर एजेंसी को तत्परता के साथ मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए ताकि रद्द होने पर उन मामलों की प्रक्रिया दोबारा से शुरू न करनी पड़े।

अभिषेक वर्मा ने कहा कि यदि किसी मामले में एफसीए के बजाय एफआरए होना है तो उस स्थिति में भी एफसीए को वापस लें ताकि उक्त मामला पोर्टल पर लंबित न दिखे।

उन्होंने कहा कि बैठक में सभी मामलों पर जो चर्चा की गई है उन पर आगामी बैठक में प्रगति अवश्य रूप से देखने को मिलनी चाहिए ताकि एफसीए मामलों का जल्द से जल्द निपटारा कर विकास कार्यों को गति प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर सदस्य सचिव एफसीए एवं डीएफओ वन मुख्यालय सरोज शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,