चिट्टे के साथ अपने बेटे को पुलिस के हवाले करके एक पिता ने की मिसाल कायम

चिट्टे के साथ अपने बेटे को पुलिस के हवाले करके एक पिता ने की मिसाल कायम



जिला हमीरपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र के गांव पपलाह के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन ने उसे फोन किया कि उसका बेटा अपने साथ 3 पंजाबी लड़के लेकर घर आया हुआ है और वह बहुत ज्यादा शोर कर रहे हैं। जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो बेटे के कमरे में 3 लड़के बैठे पाए। जब उनसे यहां आने का कारण पूछा तो तीनों उसके बेटे के साथ भाग गए। उन्हें तलाश करते हुए देर रात करीब 2 बजे गाहर पुल के नजदीक पहुंचे तो उसका बेटा उन तीनों लड़कों के साथ सड़क के किनारे बैठा मिला।  

जब शिकायतकर्ता ने उन्हें पकड़ लिया व बेटे की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पारदर्शी लिफाफा मिला, जिसके अंदर पाऊडर नुमा हल्के भूरे रंग का पदार्थ मिला। व्यक्ति अपने लड़के व तीनों अन्य लड़कों जो गांव कुंडे पिंड तहसील व जिला फिरोजपुर पंजाब के निवासी हैं, सबको कार में बिठा कर भराड़ी थाना ले गया। पुलिस ने जब उस पैकेट की जांच की तो उसमें 1.20 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस थाना भराड़ी में युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,