बनोली खास के गांव कोठा की 22 वर्षीय युवती हुई लापता, बड़ी लड़की की शादी के लिए 40 हजार रखे भी गायब

बनोली खास के गांव कोठा की 22 वर्षीय युवती हुई लापता, बड़ी लड़की की शादी के लिए 40 हजार रखे भी गायब 


फतेहपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनोली खास के गांव कोठा से 22 वर्षीय युवती काजल देवी के गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना ज्वाली में दर्ज करवाई गई है,


पंचायत बनोली खास कोठा के निवासी पुनू राम सुपुत्र चंद डाकघर मिजग्राम तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा ने बताया कि उनकी लड़की काजल देवी 18 अगस्त 2023 को घर से अपनी बड़ी बहन के घर गांव लखनेहड डाकखाना हार तहसील जवाली जिला कांगड़ा के घर को गई थी, लेकिन लड़की अपने रिश्तेदारों के घर नहीं पहुंची, जिस पर बड़ी लड़की ने अपने पिता को बताया कि छोटी बहन देर शाम तक उनके घर नहीं पहुंची है, तत्पश्चात उन्होंने सभी जगह कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन काजल देवी का कहीं पता नहीं चला और उसका नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है,  

वहीं पुन्नू राम ने पुलिस थाना ज्वाली में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी, परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर से ₹40 हजार की राशि भी गायब है जो कि उन्होंने अगले महीने अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने के लिए रखी थी, वही लड़की के पिता पूनम राम माता तथा अन्य परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी लड़की को एक बाबा जो की तीन-चार वर्षो से जहां गांव वनोली कोठा में रहता है बहला फुसला कर ले गया है, जो अक्सर लड़की को मोबाइल नंबर पर कांटेक्ट तथा मैसेज भी करता रहता था,

पुलिस थाना ज्वाली से मिली प्राथमिक रिपोर्ट जानकारी अनुसार रिपोर्ट रोजनामाचा संख्या 050 मामला दर्ज कर लिया है तथा उक्त युवती के मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने के लिए डीपीसीआर नूरपुर को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है! 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,