नूरपुर पुलिस की नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 6.044 किलो चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 6.044 किलो चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Himachal Media : पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 11.10.25 को पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूरपुर के अधीन कंडवाल मुकाम पर नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार (No. Temp. T1025-HP-1132 L) से 6 किलो 44 ग्राम चरस बरामद की है।

इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान धन राम (पुत्र स्वर्गीय राम निवासी गांव धरेला, तहसील पद्धर, जिला मंडी), सुरेश कुमार (पुत्र स्वर्गीय राम निवासी गांव द्रोण, तहसील पद्धर, जिला मंडी) और राम लाल (पुत्र कंदी राम निवासी गांव द्रोण, तहसील पद्धर, जिला मंडी) के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 206/25 दिनांक 12.10.25 को ND&PS Act की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक, जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।Himachal Media - Apps on Google Play Download

साल 2025 में नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा:

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत साल 2025 में अब तक ND&PS Act के अधीन 74 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं।

इन अभियोगों में कुल 01 किलो 530.69 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 23 किलो 154 ग्राम चरस, 23 किलो 570 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) और 344 अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा ₹1,27,31,400/- रुपये की नकद राशि भी जब्त की गई है।

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित की गई कुल ₹24,68,94,841/- रुपये की चल व अचल संपत्ति को जब्त किया जा चुका है।

वर्ष 2025 के दौरान अवैध नशे के कारोबार में शामिल 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 112 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं।

"जिला पुलिस नूरपुर - नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता" की नीति पर दृढ़ता से काम कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग