Kullu- Mandi Traffic Advisory, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

Kullu- Mandi Traffic Advisory, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे 

Kullu- Mandi Road Status on dated 25.08.2023 at 11:00 AM

सांकेतिक चित्र 
कुल्लू-मण्डी वाया पण्डोह व कुल्लू-मण्डी वाया कमान्द दोनों सड़क मार्ग जो पिछले दिनों हुई भारी बारिश होने के कारण भू-सख्लन होने से जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, इसलिए ये दोनों मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं है ।  

 प्रशासन व सम्बन्धित विभागों इन मार्गों की मुरम्मत और यातायात बहाल करने के लिए दिन-रात युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। ये दोनों मार्ग भुस्खलन के कारण काफी क्षतिग्रस्त हो चुके है जिनका आज बहाल हो पाना सम्भव न है। 

  आम जनता से आग्रह है कि जब तक कुल्लू-मण्ड़ी मार्ग सुचारु रुप से यातायात के लिए बहाल नहीं हो जाता तब तक मण्ड़ी की ओर यात्रा न करें ।

 उपरोक्त मार्गों से यातायात पुनः चालू होने पर स्थानीय पुलिस की ओर से सूचना जारी की जाएगी।

आपको बताते चलें कि मंडी बजौरा बाया कटोला सड़क पर करीब 300 छोटे बड़े गाड़ियां, मंडी के 4 मिल में करीब 70 ट्रक, नागचला डडौर फोरलेन पर करीब 300 ट्रक तथा गुड्स व्हीकल, जिनको कल्लू की तरफ जाना है सब फंसे पड़े हैं। क्योंकि इन सब स्थानों पर अब और गाड़ियां खड़ी करने का स्थान नहीं बचा है अतः सुंदर नगर के डैहर क्षेत्र में नाका लगा दिया गया है, वहां पर करीब 400 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है, अभी करीब 70 गुड्स व्हीकल खड़े हो चुके हैं, यदि यह स्थान भी भर जाता है तो जिला बिलासपुर में वाहनों को खड़ा करने के का नया स्थान चिन्हित किया जाएगा क्योंकि नीचे से आने वाले पैसेंजर तथा गुड्स व्हीकल की संख्या बढ़ती जा रही है, 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी केवल वाहनों को रोकने के के लिए उपरोक्त स्थानों पर तैनात किए गए हैं।

करीब 2000 लाइट मोटर पैसेंजर व्हीकल -कारें तथा जीपें आदि सुंदरनगर बल्ह मंडी क्षेत्र खड़े वाहनों की लाइनों से हटकर इधर-उधर फैल गए हैं, कल्लू की तरफ जाने वाली सड़क खुलने का इंतजार कर रहे है।

इसके अलावा चंडीगढ़ दिल्ली तथा अन्य शहरों में सैकड़ो की संख्या में मालवाहक वाहन इंतजार कर रहे हैं जो कि सड़क खुलने का समाचार मिलते ही मंडी की तरफ चल पड़ेंगे।

कुल्लू पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित