चंबा के विकास में महत्वपूर्ण होगी चंबा-चुवाड़ी सुरंग – कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा के विकास में महत्वपूर्ण होगी चंबा-चुवाड़ी सुरंग – कुलदीप सिंह पठानिया


जलवायु परिवर्तन व विकास मॉडल को लेकर मानसून सत्र में व्यापक चर्चा को लेकर आशा व्यक्त 

जन समस्याओं के समाधान में प्राथमिकता रखें अधिकारी


चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग आकांक्षी ज़िला चंबा को विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से विकसित होने के साथ-साथ लोगों को आर्थिक तौर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए भी एक बेहतर अवसर उपलब्ध करवाएगी । 

वे आज विश्रामगृह डलहौजी में जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। 

साथ में कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सुरंग नेटवर्क को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार ने भुबू जोत, भावा- पिन घाटी तथा चंबा-चुवाड़ी सुरंग को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। 

ज़िला में साहसिक, धार्मिक, नैसर्गिक पर्यटन की मौजूद अपार संभावनाओं, उत्कृष्ट हस्तकला कृतियों तथा जैविक कृषि एवं बागवानी उत्पादों को भी और बल मिलेगा।  

साथ में उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग के निर्माण कार्यों को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरा करना सुनिश्चित बनाया जाएगा । 

प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुए भारी नुकसान को लेकर बातचीत के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है।  

  उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सभी सदस्य हिमाचल प्रदेश में विकास मॉडल, प्राकृतिक आपदा से बेघर हुए लोगों को सुरक्षित आवासीय भूमि उपलब्ध करवाने तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर व्यापक चर्चा करेंगे ऐसी आशा है । 

इस दौरान लोगों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं का विधानसभा अध्यक्ष ने समाधान किया । शेष मांगों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए प्रेषित किया । 

उन्होंने उप मंडलीय प्रशासन को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्राथमिकता रखते हुए आवश्य कार्रवाई के भी निर्देश दिए । 

सदस्य निदेशक मंडल हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चम्बियाल,उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाड़क, एसडीएम अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार रमेश चौहान, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन