संस्कृत भाषा को सीखने का प्रयास कर बोल-चाल की भाषा में शामिल करें विद्यार्थी - ममता नेगी

 संस्कृत भाषा को सीखने का प्रयास कर बोल-चाल की भाषा में शामिल करें विद्यार्थी - ममता नेगी

 


किन्नौर जिला के केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में आयोजत किया गया जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह

 भाषण व श्लोकाचरण प्रतियोगिता का आयोजन कर संस्कृत भाषा सीखने के लिए किया गया प्रेरित


भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के जिला भाषा कार्यालय किन्नौर द्वारा जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह के तहत आज केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में जिला स्तरीय भाषण व श्लोकाचरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं जिला भाषा अधिकारी किन्नौर ममता नेगी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा एक मधुर भाषा है, जो हमारी पौराणिक समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है तथा हम सभी को संस्कृत भाषा अवश्य सीखनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संस्कृत भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया गया है तथा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 से 31 अगस्त, 2023 तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी प्रशंसा के पात्र हंै। सभी प्रतिभागियों ने अपनी आम बोल-चाल की भाषा से हट कर, संस्कृत भाषा में अपने विचार प्रकट किए जो अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे संस्कृत भाषा को सीखने में रूचि रखें तथा अपनी बोल-चाल की भाषा में संस्कृत भाषा को शामिल करने का प्रयास करें।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपना सहयोग प्रदान करने के लिए केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ के प्रधानाचार्य प्रकाश गौड़ तथा निर्णायक मण्डल के सदस्य प्राध्यापक डाॅ. बालम नेगी, डाॅ. ज्ञान चंद शर्मा व डाॅ. सिद्धेश्वरी का आभार व्यक्त किया।  

आयोजित श्लोकाचरण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांगलिंग की स्नेहा ने प्रथम स्थान, सनातन धर्म पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ की आंचल ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग की दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में लिटल एंजल पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ की नवदिशा ने प्रथम, उड़ान पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ की सोनम ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापक व विद्यार्थियों सहित केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन