राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सुनिश्चित — उपायुक्त

 राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सुनिश्चित — उपायुक्त 


उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं । 

वे आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । 

बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार , नायब तहसीलदार ने भाग लिया । जबकि उपमण्डल भरमौर व पांगी से सम्बन्धित राजस्व अधिकारियों ने वर्चुअली अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

बैठक में निशानदेही मामलों, तकसीम कब्जा नाजायज, इन्तकाल अन्य राजस्व मामलो की समीक्षा भी की गई। इसके अतिरिक्त जमाबन्दी नवीनीकरण, राजस्व भवनों के निर्माण एवं मुरम्मत कार्यो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत वकाया विभिन्न घटकों, स्वामित्व योजना, कृषि गणना, वसूली, पुस्तकालय निर्माण, खनन आदि समस्त मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न राजस्व मामलो की समीक्षा उपरान्त राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के साथ- साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की बारीकियों से निगरानी करने उपरान्त सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में निपटाने के निर्देश दिए ताकि सरकार की इन योजनाओं का लाभ पात्र जरूरतमन्द लोगों तक पहुंच सके ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन