डीसी ने कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 डीसी ने कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


बोले... युवाओं को देगा कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को डीसी ऑफिस धर्मशाला से कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रथ जिला कांगड़ा की विभिन्न पंचायतों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, पाठशालाओं, महाविद्यालयों, मुख्य बाजारों और निजी प्रशिक्षण संस्थानों से गुजरते हुए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में जागरूक करेगा।

 उन्होंने बताया कि कौशल विकास रथ हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत संचालित किए जा रहे विभिन्न पूर्णतया प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जिले के युवाओं को अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत जिले के युवाओं को कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कौशल का विकास आत्मनिर्भरता की राह में सबसे बड़ा सहायक है। 

उपायुक्त ने कहा कि बहुत से युवा अपने भविष्य और जीवनयापन के चुनावों को लेकर अनभिज्ञ या द्वंद्व की स्थिति में रहते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से युवा अपनी रूचि के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कौशल विकास रथ जिले के युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न संभावनाओं और अवसरों से रूबरू करवाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कौशल रथ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षणों, उद्यमिता संबंधी अवसरों और कौशल निर्माण संबंधी अन्य पहलुओं से भी अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि कौशल रथ में प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी सामग्री उपलब्ध रहेगी, जिससे युवा अपनी रूचि संबंधित प्रशिक्षण के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से युवा अपने भविष्य संबंधी सजग निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक आंचल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन