गंगनानी बस दुर्घटना मे चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,तेजी व लापरवाही से चला रहा था वाहन

 गंगनानी बस दुर्घटना मे चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,तेजी व लापरवाही से चला रहा था वाहन



कल सायं करीब 04 सवा 04 बजे गुजराज के तीर्थ यात्रियों की बस संख्या UK07PA-8585 गंगोत्री से वापस आते समय कोतवाली मनेरी क्षेत्रांतर्गत गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे मे 28 लोग घायल हो गये जबकि 07 लोगों की मृत्यु हो गयी थी।


पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान संभाली गयी। पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग, बीआरओ व कुछ स्थानीय लोगों द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही कर गोल्डन ऑवर के अन्दर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी, पुलिस द्वारा रात में ही मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवों को आज प्रातः में जौलीग्रांट भेज दिया गया है।  

उक्त मामले में मजिस्ट्रेट जांच प्रचलित है, पीडितों के बयान के आधार पर चालक की गति तेज थी, जिससे वह वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाया, वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।


एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा आज पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता मे बताया गया कि प्रथम दृष्टतया मामले में चालक तेजी व लापरवाही से वाहन चला रहा था, चालक मुकेश कुमार पुत्र फूलसिंह निवासी टिपरपुर सभावाला, देहरादून के खिलाफ कोतवाली मनेरी में धारा 279,337, 338 व 304 (A) भादवि के अंतर्गत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त रेस्क्यू कार्य के लिए पुलिस प्रशासन की टीम के साथ-साथ स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की गयी।

 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर