जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, कुल्लू में आयोजित हुआ साइंस कैंप

 जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, कुल्लू में आयोजित हुआ साइंस कैंप


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम विज्ञान ज्योति के अंतर्गत कक्षा दसवीं व 12वीं की छात्राओं ने दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला के अंतर्गत छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान मोहल ,कुल्लू ,के डायरेक्टर श्री राकेश कुमार सिंह, डॉक्टर किशोर कुमार, डॉक्टर वसुधा अग्निहोत्री ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। डॉक्टर किशोर कुमार ने जैव विविधता सरंक्षण और परागण के लिए कीट प्रगणकों के प्रबंधन के विषय मे बताया। डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने जलवायु स्मार्ट कृषि के वर्तमान परिदृश्य और उसके प्रति रुझान से अवगत करवाया। डॉक्टर वसुधा अग्निहोत्री ने महिलाओं की विज्ञान मे भूमिका के बारे मे बताया और छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान ज्योति में पंजीकृत छात्रों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करके विज्ञान को लोकप्रिय बनाना था।नवोदय विद्यालय समिति के पास भारत के 600 से अधिक जिलों में नवोदय विद्यालय का एक नेटवर्क है और वर्तमान में 250 जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान विज्ञान ज्योति प्रोग्राम कार्य कर रहा है।


 विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा व उप प्राचार्य श्री प्रताप ठाकुर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हे कार्यशाला का महत्व समझाया| कार्यशाला की समाप्ति पर विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के सयोंजक श्रीमती पूनम सेन ,श्री गुर्बिंदर कुमार डोगरा , श्रीमती रीतावर्मा, श्रीमती रिशु राणा ने छात्राओं को कार्यशाला में सिखाई गई गतिविधियों का अनुसरण करने का निर्देश दिया |




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल