किन्नौर जिला के कुन्नू गांव में आयोजित किया गया एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर

 किन्नौर जिला के कुन्नू गांव में आयोजित किया गया एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर

 कुन्नू गांव की जलवायु और ऊंचाई चैरी की खेती के लिए उपयुक्त


सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल की ग्राम पंचायत चांरग के कुन्नू गांव में उद्यान तथा कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कुन्नू गांव के 11 बागवानों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण शिविर में उद्यान विभाग के राजेश नेगी ने उपस्थित बागवानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बागवानी से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण कुन्नू गांव में चैरी की खेती की जा सकती है जिसके दृष्टिगत उन्होंने बागवानों से चैरी की खेती को बढ़ावा देने को कहा।

इस अवसर पर कृषि विभाग के परमजीत नेगी ने उपस्थित लोगों को उनके विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा खेत बाड़बंदी पर बल देते हुए कहा कि आज के समय में किसानों व बागवानों को खेत-बाड़बंदी अवश्य करनी चाहिए ताकि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के साथ-साथ फसलों की चोरी से भी बचा जा सके।

शिविर में भू-संरक्षण विभाग के अभियंता विवेक ठाकुर द्वारा भू-सरंक्षण चैक-डैम के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर