मुख्य संसदीय सचिव उर्जा, पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज पंडोह

 मुख्य संसदीय सचिव उर्जा, पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज पंडोह

 


बांध के निकट कैंची मोड़ में गत दिनों भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के स्थान पर बनाए जा रहे वैकल्पिक मार्ग का जायजा लिया तथा यातायात बहाल किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से हाल ही में बनाये गये वैकल्पिक मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने से कुल्लू जिला पूरे विश्व से कट गया था। 

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग पर सुन्दर नगर से पंडोह तक व कुल्लू की तरफ से पंडोह तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। गत रात्रि के समय इस पर वाहनों की आवाजाही आरम्भ की थी परन्तु वैकल्पिक मार्ग के बार बार धंस जाने के कारण यातायात बाधित हो रहा था। आज सुबह ही सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर पंडोह पहुंचे तथा मंडी से कुल्लू की वाहनों की आवाजाही आरंभ करवाई।

 सुंदर सिंह ठाकुर ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पंडोह कुल्लू सड़क को सुचारू करने के लिये तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये।उन्होंने मार्ग को यातायात के लिए सुचारु बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को ओर मशीनरी व श्रम शक्ति लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को दिनरात शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश दिए।

 सीपीएस ने एनएचएआई राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी रोड की मरम्मत कार्य को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये तथा कहा कि शीघ्र इस मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही आरंभ करने के लिये कदम उठाये व डबललेन मार्ग आरंभ करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व एनएचएआई के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा कहा कि कोताही बरतने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

 सीपीएस ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने उन्हें सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग का जायजा लेकर शीघ्र यातायात बाहल करवाने के निर्देश दिये थे ताकि कुल्लू जिले सहित लाहौल स्पीति व लेह के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के साथ कुल्लू व लाहौल स्पीति के किसान बागवान अपने उत्पादों को मंडी तक पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि आज आवश्यक वस्तुओं से भरे छोटे व बड़े ट्रक कुल्लू,लाहौल स्पीति व लेह निकलने आरम्भ हो गये है। आज शाम तक पेट्रोल, डीजल के 50 टैंकर व रसोई गैस के 6 वाहन कुल्लू व लाहौल स्पीति पहुच जायेगें। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने 50 ,50 अतिरिक्त पुलिस कर्मी कुल्लू व मंडी जिले मे तैनात करने को मंजूरी दी है।

 उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू आपदा प्रभावितों के साथ है।प्रभावितों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने आनी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों से मिले व हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री को दूरभाष पर रोड़ की स्थिति व यातायात आरम्भ करने संबंधी जानकारी दी। 

 इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग,उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, एसई लोक निर्माण मंडी ज़ोन ,एएसपी सागर चंद सहित लोक निर्माण व एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन