फतेहपुर के लरहूँ में रात को जेसीबी लगाकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी का कच्चा मकान गिराया,पुलिस में पहुंची शिकायत

फतेहपुर के लरहूँ में रात को जेसीबी लगाकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी का कच्चा मकान गिराया,पुलिस में पहुंची शिकायत


फतेहपुर : वलजीत ठाकुर 

उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत लरहूँ के बार्ड नम्बर 4 में एक पड़ोसी ने रात के समय जेसीबी लगाकर दूसरे पड़ोसी का पुस्तैनी कच्चा मकान गिरा दिया ।

इतना ही नही जेसीबी ले जाते बक्त रास्ते में मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया ।

इस पर बुधबार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में मीडिया को से रूबरू होते हुए प्रभाबित प्रभात सिंह ने बताया उन्ही के पड़ोसी प्रकाश सिंह ने रात के जेसीबी लगाकर उनके पुस्तैनी कच्चे मकान को गिरा दिया है ।

जिस कारण उनका करीब 5 लाख रु का नुकसान हुआ है ।

बताया इसके बारे में उंन्होने पँचायत के साथ -साथ पुलिस को भी सूचित कर दिया है ।

कहा इतना ही नही जेसीवी ले जाते बक्त मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है ।

उन्होने शासन ब प्रशासन से उन्हें न्याय दिलबाने की अपील की है ।

वहीं इस पर जब प्रकाश सिंह के साथ फोन पर बात की तो उन्होंने बताया गिराए गए कच्चे मकान से उनके मकान को खतरा था ।

वहीं गिरने से पूर्ब शिकायतकर्ता के परिबार बालों को बिश्वास में लिया गया था ।

तब जाकर मकान को गिराया गया है ।

वहीं पँचायत प्रधान सुलक्षणा देबी के साथ बात की तो उन्होंने कहा पँचायत ने भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है । कहा प्रकाश सिंह ने पँचायत को बिना सूचना दिए मकान को गिराया ।

जोकि उन्हें नही करना चाहिए था । कहा अब प्रभाबित ने पुलिस में शिकायत की है जिस पर अब पुलिस ही इस पर कोई कार्यबाही कर सकती है ।

वहीं कार्यकारी चौकी प्रभारी रैहन सुनील कुमार के साथ बात की तो उन्होंने कहा पुलिस के पास शिकायत आई है जिसकी छानबीन कर कार्यबाही अमल में लाई जाएगी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन