जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

 जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता


उपायुक्त की जिला के नागरिकों से नशे के खिलाफ सहयोग की अपील 

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया। 

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक नशे से जुड़ी जानकारी साझा करें ताकि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर 9459100100, 1908 या 112 पर संपर्क करे।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त “ड्रग फ्री हिमाचल” नामक एप भी शुरू की गई है जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी नशे की सप्लाई और कारोबार के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से सूचना देने वाले का नाम, मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस का पुलिस को भी पता नहीं चल पाता।

उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को समय-समय पर दवाइयों की दुकानों पर भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दवा विक्रेता केंद्र में अगर अनियमितता पाई जाए तो उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए।

उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी जिला में पोस्त एवं भांग की फसल की अवैध खेती की निगरानी के संदर्भ में भी उचित कदम उठाएं। यदि जिला में कहीं पर भी नशीले पदार्थों की खेती की जा रही है तो उसे तुरंत प्रभाव से नष्ट करें।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें ताकि जिला में बढ़ते नशे पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूल एवं कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविरों का भी आयोजन करने के निर्देश दिए तथा की गई विभागीय कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी जिला के नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का भी अवश्य रूप से निरीक्षण करे।  

उन्होंने जिला के नागरिकों से नशे के खिलाफ सहयोग की भी अपेक्षा की ताकि बढ़ते नशे पर रोक लगाई जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय सुनील नेगी, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल