मोबाइल देखते हुए रास्ते में चलता युवक अनियंत्रित होकर रावी में जा गिरा, हुई मृत्यु

मोबाइल देखते हुए रास्ते में चलता युवक अनियंत्रित होकर रावी में जा गिरा, हुई मृत्यु 


( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) पुलिस को छानबीन में पता चला है कि विशाल मोबाइल देखता हुआ ड्यूटी स्थल की ओर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गया।

आपको बता दें कि युवक जिला चंबा में स्थित कुठेड़ हाईड्रो प्रोजेक्ट में काम करने वाला एक युवक विशाल कुमार सोमवार रात को अपने साथियों के साथ ड्यूटी करने जा रहा था। इस दौरान पानी की बोतल लेने के लिए वह रास्ते से कमरे की तरफ लौट गया। जब उसके साथियों को विशाल के ड्यूटी पर न पहुंचने का पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस चौकी होली की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव रावी नदी में मिला।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लिया। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला है कि विशाल मोबाइल देखता हुआ ड्यूटी स्थल की ओर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गया। मृतक की पहचान विशाल कुमार (20) निवासी सलूणी के तौर पर हुई है।  


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,