भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान के मामलों का शीघ्र करें निपटारा -हर्षवर्धन चैहान

 भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान के मामलों का शीघ्र करें निपटारा -हर्षवर्धन चैहान

उद्योग मंत्री ने रोनहाट में सुनी लोगों की समस्याएं


नाहन उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने अपने शिलाई विधानसभा प्रवास के तीसरे दिन रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह रोनहाट में इस क्षेत्र के लोगों की समस्यायें सुनी। इस मौके पर भारी बारिश व भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित लोगों ने उद्योग मंत्री से मिल कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकतर मामलों का मौके पर ही निराकरण किया और शेष समस्याओं को तुरंत निपटारे के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया।

  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिल कर प्रभावित परिवारों को सरकार और प्रशासन द्वारा प्रदान किये जा रहे मुआवजे एवं राहत सम्बन्धी जानकारी भी हासिल की। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पीड़ित एवं प्रभावित लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित राहत मैन्युअल के अनुसार मुआवजा देना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि मुआवजा प्रदान करने के कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न करें और नुकसान होने की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभावित को मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया आरम्भ की जाये।

  उद्योग मंत्री ने इस दौरान रोनहाट क्षेत्र के ढाहर, जरबा जुनाली, पनोग, अजरोली, लानी बोराड़, कोटी बौंच, नया पंजोड़, हलाह, लोजा मानल, नैनीधार, जखांडो, धारवा, रास्त, शखोली और द्रबिल पंचायतों से आये लोगों की जन समस्यायें सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

इस मौके पर गुरु कृपा नव युवक मंडल लोजा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उद्योग मंत्री को 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया।

  इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने हाल ही में लानी बोराड़ के पास हुई एक सड़क दुघर्टना में लानी बोराड़ के डां रमेश भारद्वाज व जय राम और किणु गांव की साक्षी तथा कुछ दिन पहले बोराड गांव के ही रामलाल के बेटे क्यांश भारद्वाज के निधन पर उनके घर जाकर परिवारजनों से मिल कर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवारजनों को सांत्वना दी और परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

  इस अवसर पर एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा, कांग्रेस ब्लॉक समिति अध्यक्ष सीता राम, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश कुमार, बीडियो अजय सूद सहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित