ग्राम पंचायत कियानी के वार्ड नंबर 3 में कचरा प्रबंधन हेतु वार्ड स्तरीय कमेटी का किया गठन

ग्राम पंचायत कियानी के वार्ड नंबर 3 में कचरा प्रबंधन हेतु वार्ड स्तरीय कमेटी का किया गठन


( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) पीरामल फाउंडेशन द्वारा विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत कियानी में एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उदेश्य पंचायत में तरल व ठोस कचरा प्रबंधन के बारे मे चर्चा करके वार्ड स्तरीय कमेटी का गठन करना तथा इसके उचित प्रबंधन हेतु रणनीति बनाना था। बैठक के दौरान पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रमुख नरेंद्र जोशी ने उपस्थित सदस्यों को बायोडिग्रेडेबल तथा नॉनबायोडिग्रेडेबल कचरे के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि हमारे घरों में पाया जाने वाला कूड़ा मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है जिसमें एक बायोडिग्रेडेबल होता है जो मुख्यतः हमारे रसोई घर से निकलने वाला खाद्य पदार्थों तथा फल सब्जी इत्यादि का बचा हुआ अवशेष होता है जिसे हम खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं तथा माल मवेशियों को खिलाकर भी इसका प्रबंधन कर सकते है । इसके अलावा नॉन बायोडिग्रेडेबल वेस्ट में ठोस कचरा शामिल होता है जिसमें प्लास्टिक, ई वेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट, शीशा आदि शामिल होता है । ज्यादातर लोग इन सभी प्रकार के कचरे को इधर-उधर फेंक देते हैं या एक जगह एक ही डस्टबिन में डाल देते हैं। उसे हमें गृह स्तर पर ही अलग-अलग करके पंचायत को सौंपना होगा l उन्होंने कहा कि पीरामल फाउंडेशन ग्राम पंचायत कियानी में उचित कचरा प्रबंधन करने हेतु पंचायत व समुदाय का सहयोग करने के लिए तैयार है और पंचायत सदस्यों व लोगों के सहयोग से ग्राम पंचायत कियानी एक सफल उदाहरण की ओर बढ़ती नजर आ रही है l जिसमें पंचायत प्रधान श्रीमती सरिता कोपड़ा का समर्पण व सहयोग शामिल है l

पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रमुख श्री नरेंद्र जोशी ने बताया कि जिला उपायुक्त चंबा के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला में कचरा प्रबंधन की मुहिम चलाई जा रही है जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत स्तर पर कचरे का प्रबंधन करने हेतु योजना बनाई जा रही है तथा लोगों को जागरूक किया जा रहा है । जिसमें पीरामल फाउंडेशन सहयोग कर रही है 

ग्राम पंचायत कियानी की प्रधान श्रीमती सरिता कोपड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत कियानी में कचरे की बहुत समस्या है जिसका उचित प्रबंध करने के लिए पंचायत द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं । उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि इस सम्बंध में पंचायत द्वारा लोगों की हर सम्भव मदद की जाएगी तथा ग्राम पंचायत कियानी के कचरा प्रबंधन करने की योजना बनाने में सहयोग तथा इसके बारे में लोगों को जागरूक करने लिए पीरामल टीम का धन्यवाद किया तथा आगामी सहयोग की गुजारिश की। और आश्वासन दिया कि से ही पंचायत द्वारा कचरा एकत्र करना शुरू कर दिया जाएगा l

इस मौके पर पीरामल गांधी फैलो इमरान अली ने लोगों अपना घर अपनी जिम्मेदारी थीम के तहत इस मिशन को सफल बनाने की अपील की l

बैठक में ग्राम पंचायत कियानी की प्रधान श्रीमती सरिता कोपड़ा, पीरामल जिला प्रमुख नरेंद्र जोशी, गांधी फैलो इमरान अली, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनम सहित चमन सिंह, जगदीश, बलदेव, रत्न चंद, दिनेश, राज कुमारी, तनु, वंदना आदि मौजूद रहे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,