खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिला में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

 खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिला में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण


29 निरीक्षण कर जब्त किए 145 किलोग्राम सब्जी और फल

जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला पूर्ण चंद ठाकुर ने आज यहाँ जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला भर में हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्यांकन एवं प्रदर्शन आदेश 1977 व हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के तहत विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया और इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि आज जिला में विभिन्न स्थानों पर 29 निरीक्षण कर 145 किलोग्राम सब्जी और फल जब्त किये।

उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण ढली, ठियोग, नारकंडा, रोहड़ू आदि की सब्जी मंडियों और दुकानों में किये गए। उन्होंने बताया कि इन कानूनों के तहत दुकानदारों को फल और सब्जियों की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार बेची जा रही वस्तुओं का खरीद बिल निरीक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं करता है या वास्तविक मूल्य से अधिक कीमत वसूल करता पाया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी समय में भी पूरे जिला में लागू रहेगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,