आपदा पीड़ितों की मदद पहली प्राथमिकता - सांसद प्रतिभा सिंह

 आपदा पीड़ितों की मदद पहली प्राथमिकता - सांसद प्रतिभा सिंह


सांसद ने सुंदरनगर उपमंडल के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

सुंदरनगर (मंडी), 25 अगस्त। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को सुंदरनगर उपमंडल के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां नुकसान का जायजा लेने के साथ ही राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वे सुंदरनगर के अलसू, गमोहू समेत विभिन्न गांवो में जाकर आपदा प्रभावित परिवारों से मिलीं, उनसे बातचीत की, दुख दर्द बांटा और उन्हें हौंसला देते हुए हर संभव मदद की बात कही। इस दौरान पूर्व सीपीएस एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोहन लाल उनके साथ रहे।

समाचार लिखे जाने तक सांसद अलसू, गमोहू समेत विभिन्न गांवों, क्षतिग्रस्त भवाणा पुल, भूस्खलन के कारण देहवी में फोरलेन पर बने पैदल पथ पुल को हुए नुकसान, जड़ोल स्कूल भवन को हुई क्षति का जायजा ले चुकी थीं उन्होंने वहां अधिकारियों को मरम्मत कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद उन्हें अभी और इलाकों में जाना था।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आपदा पीड़ितों की मदद उनकी पहली प्राथमिकता है। वे आपदा में लोगों को हुए भारी नुकसान और उनकी पीड़ा से व्यथित हैं। उन्होंने पुनर्वास कार्यों में अपनी ओर से हर मदद देने का भरोसा दिया।

सांसद ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ितों के दुख दर्द में बराबर साथ है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तय बना रहे हैं कि प्रभावितों को हर तरह से मदद दी जाए। वायु सेना के हेलीकॉप्टर की सहायता से भी मंडी संसदीय क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री और दवाइयां पहुंचाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की गई है, ताकि व्यापक तौर पर पीड़ितों की सहायता की जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल पूरी मजबूती से आपदा से उबर कर विकास के रास्ते आगे बढ़ेगा।

इस दौरान एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी एवं अन्य अधिकारी, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र सेन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा तथा पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित