विधायक पठानिया ने शाहपुर नप के लोगों की समस्याओें से भी करवाया अवगत

  विधायक पठानिया ने शाहपुर नप के लोगों की समस्याओें से भी करवाया अवगत  

  धर्मशाला, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह


सुक्खू के साथ भेंट करके विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2,14,300 रुपये का अंशदान किया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के लोग तथा कांग्रेस के फ्रंटल संगठन आपदा राहत कोष के लिए दिल खोलकर मदद कर रहे हैं ताकि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार की मदद की जा सके।

    विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री से शाहपुर नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी मांग पत्र भी सौंपा है जिसमें गृह कर में छूट देने तथा शाहपुर नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए भी उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में सरकार राहत, पुनर्वास तथा विकास के ध्येय को आगे लेकर बढ़ रही है ताकि आपदा की इस घड़ी में हिमाचल की जनता विशेष तौर पर प्रभावितों को पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर